देवघर, मार्च 20 -- देवघर। भारतीय कला, संगीत, नृत्य, साहित्य, रंगमंच, लोककला और भारतीय संस्कारों के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के देवघर शाखा ने गुरुवार को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर प्रातःकालीन बेला में सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर भारतीय नववर्ष का स्वागत श्रद्धा, उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने उगते सूर्य को जल अर्पित कर राष्ट्र, समाज एवं समस्त मानवता के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। सायंकाल में संस्कार भारती कार्यालय में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मौके पर सचिव अभिषेक सूर्य ने कहा कि हिंदू नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, ब...