मुंगेर, अप्रैल 23 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संस्कार भारती की ओर से बुधवार को पृथ्वी दिवस भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाया गया। सोझी घाट स्थित गंगा तट पर संस्कार भारती, मुंगेर इकाई के कलाकार सुजीत कुमार गुप्ता, मंजू कुमारी, अदिति और जागृति ने भव्य रंगोली बनाकर धरा को सुंदर बनाने और जल संरक्षण का संकल्प लिया। संस्कार भारती की परंपरा के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर तय प्रारूप के तहत सभी इकाइयों में सदस्य रंगोली सजाकर आसपास सफाई करते हैं। इस वर्ष अखिल भारतीय भू अलंकरण विधा संयोजक रघुराज देशपांडे द्वारा रचित रंगोली में लक्ष्मी-नारायण कमल को दर्शाया गया। पर्यावरण रक्षा का संदेश देने के लिए पानी के प्रतीक नीले रंग पर घंटा बनाया गया, जो अपने नाद से पानी बचाने के लिए जागृत करता है। यह भी पढ़ें- संस्कार भारती ने पृथ्वी दिवस पर बनाई रंगोली अर्धव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.