हजारीबाग, जून 9 -- हजारीबाग ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन संस्कार भारती के झारखंड प्रांत की दो दिवसीय वार्षिक साधारण सभा सरस्वती विद्या मंदिर, पारनाला, कुमारटोली, हजारीबाग में संपन्न हुई। राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह आयोजन कला और सांस्कृतिक चिंतन का महत्वपूर्ण मंच बन गया। सभा का उद्घाटन संस्कार भारती के अखिल भारतीय मंत्री डॉ. संजय कुमार चौधरी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष मथुरेश कुमार वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष तपन कुमार पटनायक तथा जिला अध्यक्ष कुमार केशव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन के.के. गुप्त ने किया। शोभा सिन्हा एवं उनके शिष्यों द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत तथा सरस्वती वंदना...