संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
बोकारो, मई 10 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी सहित विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, विद्यालय की प्राचार्या विभा पांडेय एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न तथा सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार की ओर से स्टेट टॉपर छोटी कुमारी को विशेष सम्मान राशि भी भेंट की गई। इस दौरान जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीमा कुमारी, खुशी प्रवीण एवं विज्ञान संकाय के छात्र सरुण कुमार महतो को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामसेवक जायसवाल ने कहा कि छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.