संस्कार निर्माण और सामाजिक उत्थान आज के दौर में बेहद जरूरी: डॉ नीरा
कोडरमा, जून 24 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। गायत्री चेतना केंद्र, डोमचांच में श्रद्धांजलि, संकल्प एवं सामूहिक हवन-यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में पर्वों के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर शीला वर्णवाल एवं सुनीता वर्णवाल ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव तथा नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विधायक डॉ नीरा यादव ने गायत्री परिवार द्वारा संस्कार निर्माण, नैतिक जागरण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने मंत्र जप, ध्यान एवं साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनसे मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और जीवन की समस्याओं के समाधान खोजने में सहायता मिलती है। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर हुआ यज्ञ और भंडारा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.