संस्कार ज्ञानपीठ में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
धनबाद, सितम्बर 3 -- हरिणा प्रतिनिधि पीयूष विहार स्थित संस्कार ज्ञानपीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के बच्चों के लिए राधा-कृष्ण परिधान में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में नटखट बंशी वाले गीत पर कृष्ण नृत्य विशेष आकर्षण रहा। निदेशक डॉ. मुकेश कुमार राय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा निखारने में सहायक हैं। शिक्षकों व अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर श्रीकृष्ण रूप सज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.