लखीमपुरखीरी, जून 25 -- विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा सिर्फ ज्ञान ही नहीं, संस्कार की जननी भी है। इसलिए यह ध्यान रखा जाए कि बच्चे जो संस्कार छोटी कक्षाओं में पाते हैं, वही आगे तक कायम रहता है। यह बात उन्होंने पसगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव महमूदपुर नाजिर के सुरजन लाल विद्या मंदिर में कही। स्कूल के सत्र शुभारंभ अवसर पर विधायक के अलावा बीएसए प्रवीण तिवारी व बीईओ संजीव भारती भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष बीएसए प्रवीण तिवारी ने कहा कि कोई इमारत स्कूल तब बनती, जब वहां शिक्षा व संस्कार दोनों दिए जाएं। समारोह को बीईओ पसगवां संजीव भारती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक मनोज वर्मा ने किया। इस अवसर पर एसएचओ पसगवां जेपी सिंह, प्रधानाचार्य बृज सिंह कुशवाहा, शिवम वर्मा , प्रभाकर मिश्रा सहित क्षेत...