कोडरमा, मई 12 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरी तिलैया द्वारा संचालित बजरंग नगर में संस्कार केंद्र में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा शिक्षण सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष प्रतिक संघई, सचिव अतुल खेतान व रौनक कासलीवाल द्वारा केंद्र को दो दरी, दो कुर्सी व एक ग्रीन बोर्ड समर्पित किया गया। साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, कलम व जलपान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद मोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने का पूरा अधिकार है, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में क्यों न हो। यह भी पढ़ें- कैलाश राय विद्यालय में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के संगठन मंत्री का दौरा समाज के जागरूक एवं...