नवादा, मई 14 -- गोविंदपुर बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से चरित्र निर्माण आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, अंचलाधिकारी संजीव कुमार, थाना अध्यक्ष विजय कुमार एवं ब्रह्म कुमारी ज्योति दीदी एवं ब्रह्म प्रतिमा दीदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिला-पुरुष उपस्थित रहे। इस दौरान आध्यात्मिक चित्रों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, मानवीय गुणों, सकारात्मक सोच, नशामुक्ति, पारिवारिक संस्कार एवं समाज में शांति स्थापित करने का संदेश दिया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न चित्रों के जरिए जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व तथा चरित्र निर्माण की आवश्य...