मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- जिगना। प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने क्षेत्र के बदेवरा गांव स्थित बदेवरा नाथ धाम में वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मंत्रोच्चारण के मध्य नवनिर्मित दिव्य राम मंदिर का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति ने अपने संबोधन में संस्कार और संस्कृति की थाती सहेजकर रखने की सलाह दी। क्षेत्र के नेगुरा गांव निवासी न्यायमूर्ति ने कहा कि बदेवराधाम का कायाकल्प देखकर उन्हें आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने बदेवराधाम में ग्राम न्यायालय के स्थापना की घोषणा की। मंदिर परिसर में ग्रेनाइट और इंटरलॉकिंग बिछाए जाने की सराहना की। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जयकृष्ण उपाध्याय ने मंदिर निर्माण के प्रणेता भदोही जिले के जंगीगंज क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी धर्मप्राण निखिलेश मिश्रा की मुक्त कंठ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.