बरेली, फरवरी 12 -- एसएसवी इंटर कॉलेज सुरेश शर्मा नगर में संस्कारों संग नई उड़ान शीर्षक से बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। कक्षा 10 के विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए विद्या के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने संस्कारों को जीवन भर अपनाए रखने का आह्वान किया। विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। वहीं फेयरवेल मिस्टर का खिताब मोहम्मद अमन और मिस फेयरवेल का खिताब इशिता पाठक को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.