संस्कारों के साथ आत्मरक्षा के हुनर सीख बेटियां बनीं सशक्त
संभल, जून 14 -- संभल। गांव कल्याणपुर में आर्य वीर दल द्वारा आयोजित आर्य वीरांगना दल योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। सात दिवसीय इस शिविर में बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिए गए। शिविर में बेटियों ने लेजियम, लाठी संचालन, जूडो-कराटे और सैनिक शिक्षा का अभ्यास कर आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के गुर सीखे। शिविर संयोजक आर्य भोले सिंह त्यागी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 8 जून को हुआ था, जिसमें प्रतिदिन योग, चरित्र निर्माण, वैदिक संस्कार, आत्मरक्षा और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविर बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- यज्ञोपवीत वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.