बोकारो, मार्च 10 -- डीपीएस बोकारो में सोल्लास ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें स्कूल के प्राचार्य डॉ ए एस गंगवार ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक लाना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना है और इसके लिए अच्छे संस्कार हमें अपने बुजुर्गों के सानिध्य में ही मिलते हैं। दादा-दादी व नाना-नानी से हमें माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों, सभी का सम्मिलित स्नेह मिलता है। वे संस्कारों और ज्ञान के सौम्य मशाल-वाहक हैं। वे घर धन्य हैं, जहां बुजुर्गों का साया है। उन्होंने कहा आज के भागदौड़ भरे जीवन में बच्चों को अपने दादा-दादी या नाना-नानी के साथ समय बिताना चाहिए और उनके अनुभवों से सीखना चाहिए। पोते-पोतियों के संग रैंप पर उतरे दादा-दादी, हुए कई रंगारंग कार्यक्रमविद्यालय की प्राइमरी इकाई में आयोजित इस भावपूर्ण कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.