लोहरदगा, मई 21 -- लोहरदगा, संवाददाता।शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में गुरूवार को दादा -दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों के चंदन वंदन से हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा कि घर का आंगन बुजुर्गों से महक उठता है। संस्कारों की पाठशाला, प्रेम की छाया उनके चरणों में है। बुजुर्गों के बातों में ज्ञान, चेहरे पर आई झुर्रियों में छुपी हुई कहानी होती है। उनकी गोद में सुकून मिलता है। हम इनका सम्मान बार-बार सर झुका कर करते हैं। दादा -दादी, नाना -नानी सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार एवं बड़ों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। यह भी पढ़ें- माता-पिता घर तो दादा दादी उसकी छत: शर्मिला सिंहदादा-दादी और ...