मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मुजफ्फरनगर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि संस्कारित और शिक्षित बेटियों ने देश को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया है। ग्रामीण अंचल की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना ही शिक्षा ऋषि का सपना था।स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज बघरा में आयोजित मेधावी छात्रा प्रोत्साहन समारोह में उन्होंने कहा कि गांवों तक उच्च शिक्षा पहुंचने से ही राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने ग्रामीण संस्थाओं में कौशल विकास और व्यावसायिक कोर्स शुरू करने पर बल दिया।इस अवसर पर हाईस्कूल की मेधावी छात्रा नाजनीन, शगुन, नोरिन, वैष्णवी, अलीशा और इंटरमीडिएट की सोबिया, वंशिका, साक्षी, भावना, इफरा आदि को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रबंधक कुंवर देवराज पंवार ने बताया कि बघरा ब्लाक में कालेज की बेटियों का परीक्षा ...