लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ, संवाददाता। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से रविवार को वृंदावन योजना, सेक्टर छह-बी में बच्चों को तन व मन की पवित्रता का महत्व समझाने के लिए संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल और अन्य क्रिया कलापों के माध्यम से बच्चों को जीवन में सदैव स्वच्छता रखने के महत्व पर जोर दिया गया। संस्थान की संयोजिका साध्वी ऋतु भारती ने बच्चों को जीवन में सदैव अच्छी आदतों को अपनाने की सीख दी। संस्कारशाला में 40 से भी अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। अभिभावकों ने संस्थान की ओर से आयोजित संस्कराशाला के प्रयास को सराहनीय बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.