बाराबंकी, अप्रैल 13 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सहयोग से कैलाश आश्रम में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। संचालन करते हुए मंच अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आज के परिवेश में जिस प्रकार परिवारों का विखंडन हो रहा है,जिस प्रकार किशोरावस्था में बच्चे दिग्भ्रमित हो रहे हैं तथा हमारे बुजुर्ग वृद्धाश्रम में पहुंच रहे हैं, ऐसे चिंताजनक वातावरण में समाज में कुछ सकारात्मक संदेश दिया जा सके, इसी प्रयास की कड़ी है संस्कारशाला का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर स्वामी प्रणवानंद जी, स्वामी राघवानन्द जी, स्वामी बृह्मचारी मोहन चैतन्य जी, स्वामी राम चरित शास्त्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि सर्व प्रथम हमें अपने धर्म व संस्कारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। इसका आरंभ किसी भी बच्चे के जन्म के समय से ही आरंभ ...