लखनऊ, मई 3 -- सद्गुरुशरण 'चन्द्र' स्मृति साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से जानकीपुरम विस्तार, सेक्टर नौ में रविवार सुबह बाल संस्कारशाला लगाई गई। शान्ति कुंज, हरिद्वार के वरिष्ठ प्रतिनिधि ज्ञान किशोर ने बच्चों से विधि विधान के साथ यज्ञ करा कर संस्कारशाला प्रारम्भ की। उन्होंने बच्चों को नियम, संयम, अनुशासन, पूजा-पाठ, समय की महत्ता, माता-पिता का सम्मान, सेवा व उनकी आज्ञा का पालन करना जैसे मूल्यों का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि यह मूल्य बच्चों के चरित्र निर्माण, जिम्मेदार नागरिक बनाने और जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे बड़ा खजाना है। इस अवसर पर संस्था के सचिव चन्द्रशेखर, उपेन्द्र श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे l यह भी पढ़ें- जेपी संस्कृत विद्यालय में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...