लखनऊ, जुलाई 5 -- दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से वृंदावन योजना, सेक्टर -छह बी में रविवार को बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल और अन्य क्रियाकलापों के जरिए बच्चों को जीवन में सदैव स्वच्छता व पवित्रता रखने के महत्व पर जोर दिया गया। जिससे बच्चे तन के साथ मन के स्तर पर पवित्रता लाने का प्रयास करें। साध्वी शालिनी भारती ने बच्चो को जीवन में सदैव अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...