संस्कारवान-राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों का निर्माण है उद्देश्य
सोनभद्र, सितम्बर 13 -- शक्तिनगर,हिंदुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शक्तिनगर के तत्वावधान में शनिवार को विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. कुलदीप ने कहा कि इतिहास की घटनाएं स्वयं को दोहराती हैं। यह दोहराव सकारात्मक अथवा नकारात्मक हो सकता है। इसी दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर व्यक्ति निर्माण और समाज जागरण का कार्य करता चला आ रहा है। संघ का उद्देश्य ऐसे संस्कारवान एवं राष्ट्रनिष्ठ व्यक्तित्वों का निर्माण करना है, जो समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सकारात्मक परिवर्तन में सहभागी बनें।अध्यक्षता शिव कुमार सिंह व नगर संघचालक खुशाल,संयोजन सुनील, प्रधानाचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.