बलरामपुर, जनवरी 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। सदर ब्लाक के ग्राम दूल्हापुर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संगीतमयी कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें लोगों को संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया गया। शांति कुंज से आए टोली प्रमुख शिव कुमार सिंह ने बताया कि गायत्री परिवार का उद्देश्य मनुष्य में देवत्य का उदय, धरती पर स्वर्ग की अवधारणा को साकार करना है। संगीतमय कथा की शुरुआत दिनेश, अनिल अनुरागी, प्रदीप व वृजेश की संगीत टोली की प्रज्ञा संगीत के साथ हुआ। यज्ञ में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। इस अवसर पर आयोजक लक्ष्मण प्रसाद यादव ने वरिष्ठ परिजन बुधराम को गायत्री मंत्र का दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया। कथा के दौरान भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.