समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- रोसड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर फुलवरिया में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का द्वितीय दिवस शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रथम सत्र का उद्घाटन विभाग निरीक्षक विनोद कुमार, दिलीप टेक्निकल कॉलेज के प्रधानाचार्य अजीत ठाकुर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत ठाकुर ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में संस्कारों के अभाव पर चिंता जताई और शिक्षकों से छात्रों को ज्ञान के साथ संस्कार देने पर बल दिया। वहीं विनोद कुमार ने विद्या भारती के शैक्षिक आयामों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, रमेश चंद्र नायक, आनंद प्रकाश,...