गंगापार, अप्रैल 4 -- जीएस एकेडमी में शनिवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का सृजन बेहद जरूरी है, तभी बच्चे अच्छे नागरिक बन सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी विचार रखे। प्रबंधक विनय प्रताप सिंह ने अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया, जबकि उप प्रबंधक नीतू सिंह ने आभार जताया। प्रधानाचार्य केपी तिवारी के नेतृत्व में प्रमाण वितरण हुआ। इस अवसर पर विष्णु गोपाल पाण्डेय, शिरीष पाण्डेय, एसपी सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...