संस्कार, स्वावलंबन और आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण
जौनपुर, मई 31 -- जौनपुर, संवाददाता। सेवा भारती समिति काशी प्रांत की ओर से आयोजित किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को दीक्षांत समारोह के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली किशोरियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता प्रांत उपाध्यक्ष गुलाबचंद श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरियां समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना देश के विकास के लिए आवश्यक है। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, गृह प्रबंधन, स्वरोजगार से जुड़े कौशल और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए। यह भी पढ़ें- राष्ट्र सेविका समिति का प्रवेश शिक्षा वर्ग शुरू समापन समारोह में सेवा भारती जौनपुर के विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.