अंबेडकर नगर, फरवरी 12 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर में कक्षा 12 की छात्राओं की विदाई व मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल जलालपुर अजय प्रताप यादव रहे। छात्राओं का आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, स्नेह और अपनत्व से ओत-प्रोत रहा। मुख्य अतिथि कोतवाल अजय प्रताप ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रायें देश और समाज की मजबूत नींव हैं। जहां भी जाएं, अपने संस्कार, शिक्षा, अनुशासन और चरित्र से न केवल अपने परिवार बल्कि अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा परीक्षा तनाव नहीं तैयारी का विषय है। कार्यक्रम में मौजूद पदमश्री अनवर जलालपुरी के पुत्र शाहकार जलालपुरी ने कहा किसी भी विद्यालय की असली पहचान वहां के बच्चों से होती है। इन्हें सजाना स...