रिषिकेष, मई 9 -- तीर्थनगरी के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को मातृ दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आकर्षित किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मां की महत्ता के बारे में बताया। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रमुख ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। मां केवल परिवार का आधार नहीं, बल्कि संस्कारों, प्रेम एवं त्याग की सजीव प्रतिमा होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और प्रत्येक बच्चे को अपने माता-पिता का सम्मान एवं आदर करना चाहिए। उन्होंने सभी को पारिवारिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। ...