अलीगढ़, अप्रैल 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गली-मोहल्लों में लटक रहे जर्जर तार हादसों का सबब बन रहे हैं। मानिक क्षेत्र की कुम्हार वाली गली में रविवार तड़के बिजली के तारों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक दुकान और मकान को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग दहशत में आ गए। बिजली सप्लाई बंद कराकर चार दमकल ने आग पर काबू पाया। हादसे में 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। कुम्हार वाली गली में 25-26 घरों में बिजली कनेक्शन एक ही पोल से हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली के सभी तार एक साथ झुंड में गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मामू भांजा में बिजली के तारों में भड़की आग, आपूर्ति ठप जगह-जगह कट लगे होने के कारण लोग जंपर डालकर बिजली जला रहे थे। इसी अव्यवस्था के चलते सुबह करीब साढ़े पांच बजे तारों में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि इ...