मुरादाबाद, जून 15 -- फोटो -डीआईओएस व बेसिक शिक्षा के अधिकारी कार्यालय में अभिलेखों और कार्यप्रणाली को जांचा

निरीक्षण का उद्देश्य -पुस्तकालय पहुंचकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से की बात मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) शिवलाल ने सोमवार को जिले के शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं, अभिलेखों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयी कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

छात्रों से बातचीत निरीक्षण के दौरान जेडी ने विभिन्न शाखाओं में रखे अभिलेखों की जांच की और लंबित प्रकरणों की जानकारी प्र...