बेगुसराय, मार्च 23 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के उद्घाटन समारोह में रविवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी गढ़हरा में वृंदावन से आए अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक प्रेमाचार्य पीताम्बर जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण का अमृत कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर किया। कथावाचक ने कहा कि संसार में सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सत्संग में वही आता है, जिसके अनेक जन्म का पुण्य उदय होता है। श्रीमद्भागवत की अमृत कथा पृथ्वीलोक में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भागवत वेदों का सार है। भागवत को वेद कहा गया है। मौके पर चन्द्रशेखर सिंह, अनिल सिंह, पंकज राय, चंद्रचूड़ साह, पंकज मिश्र, संतोषानंद, धनंजय मिश्र, संजीव सिंह, सुरेन्द्र कुमार, परमानंद राय, राजेश कुमार, कुंदन कुमार, बबल...