गोपालगंज, मार्च 24 -- पंचदेवरी प्रखंड के लोहटी गांव में आयोजित श्रीदेवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्री देवी भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा, आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे प्रख्यात कथावाचक शास्त्री अनुराग जी महाराज ने अपने प्रभावशाली और ओजस्वी प्रवचन से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।अपने दिव्य प्रवचन में उन्होंने विंध्यवासिनी जन्मोत्सव, महिषासुर वध तथा शुंभ-निशुंभ वध के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक और विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि महिषासुर ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से अजेय होने का वरदान प्राप्त किया, जिसके बाद उसने देवताओं और मानवों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। जब अत्याचार अपनी सीमा पार कर गया, तब सभी देवताओं की संयुक्त शक्तियों से मां कात्यायनी का अवतार हुआ। जिन्होंने महिष...