भागलपुर, फरवरी 19 -- संसार में श्रीराम कथा का बड़ा ही महत्व : नंदलाल पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। संसार में श्रीरामचरितमानस में श्रीराम कथा का बड़ा ही महत्व है। क्योंकि यह कथा न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी कही जाती है। विदेशी में भी श्रीराम कथा के लोग कायल हैं। उक्त बातें सीमानपुर फील्ड में चल रहे श्रीराम कथा में कथा वाचन करते हुए देवघर से पधारे विद्वान पंडित नंदलाल पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि सात श्लोकों में मंगलाचरण किया गया। इसका तात्पर्य गोस्वामी तुलसीदास जी का यह है कि श्रीराम कथा सात समुद्र पार जाएगा। उन्होंने कथा में सत्संग की महिमा की व्याख्या करते हुए कहा कि सत्संग के क्षणभर के सुख की बराबरी स्वर्ग और मोक्ष भी नहीं कर सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.