हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में मंगलवार प्रातः में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बडा़ बाजार मंदिर हजारीबाग में विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुई। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री धर्मसागर जी महाराज ने कहा कि सभी संप्रदायों में ओम का महत्व है, ओम में तीन लोक गर्भित है। संसार में ओम से बढ़कर कुछ नहीं है,ओम मैं सब समाहित हो जाते हैं। मुनि श्री भावसागर जी महाराज ने कहा कि अच्छी जिंदगी जीने के लिए अच्छे फॉर्मूले अपनाए गुड नेचर यानी अपना स्वभाव अच्छा रखे गुड टेंडेंसी अपनी प्रवृत्ति अच्छी खुश मिजाज मिलनसार रखे गुड मेंटालिटी अपनी मानसिकता अच्छी रखे गुड हैबिट अच्छी आदत डाले। हार के बाद भी अपनी तैयारी में कमी न आने दे। संध्या में महाआरती क...