देहरादून, अप्रैल 16 -- देहरादून। गुरुशरण नंद महाराज ने पूर्वी पटेल नगर में कलेक्टिव अरेना स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान में आयोजित सत्संग में भक्ति के विभिन्न सूत्र बताते हुए कहा संसार में ऐसी कोई क्रिया नहीं है जिससे भगवान की उपासना न हो सके। उन्होंने कहा अपना प्रत्येक क्रम भगवान के लिए करना चाहिए चाहे वह खाना बनाना, नृत्य करना, गाना बजाना हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जामवंत ने भगवान श्री कृष्ण को लड़ते लड़ते प्राप्त कर लिया था। उन्होंने कहा शरीर कर्म करने का माध्यम है। उन्होंने कहा भूखा रहने से या अधिक खाने से भक्ति नहीं होगी, भक्ति तो युक्ति से होगी। ज्यादा सोने या कम सोने से भी ध्यान नहीं लगेगा। हमारी लगन ही उपासना है। उन्होंने कहा संसार को महत्व दोगे तो संसार और भगवान को महत्व दोगे तो भगवान मिलेंगे। उन्होंने कहा हमारा विवेक सिखाता है...