मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मुशहरी प्रखंड के ब्रह्मर्षि नगर पताही जगन्नाथ में चल रहे सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा वाचक गौतम कृष्ण महाराज ने कहा कि संसार नश्वर है और ईश्वर ही परम सत्य हैं। जब तक मनुष्य अज्ञानता में जीता है, तब तक वह दुखी रहता है। ज्ञान और भक्ति ही मनुष्य को भवसागर से पार उतारने में सक्षम हैं। कथा में विधायक राजू सिंह भी शामिल हुए। मौके पर अखिलेश ठाकुर, संजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विश्वमोहन कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार मिश्रा, मुकेश चौधरी, राजीव कुमार, राकेश मिश्रा, रवींद्र ठाकुर, गोपाल प्रसाद ,सुनील गुप्ता, उपेंद्र सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- भागवत कथा मानव जीवन को सत्य से जोड़ने का माध्यम : रितु रंजन यह भी पढ़ें- भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के महत्व को बताया...