सासाराम, अप्रैल 8 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में आयोजित श्री श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक डॉ. पुंडरीक शास्त्री जी महाराज ने चौथे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए उनके दिव्य स्वरूप और अवतार के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य रात्रि के समय हुआ, जो इस बात का संकेत है कि जब संसार में चारों ओर अज्ञान और अंधकार छा जाता है, तब परमात्मा अपने भक्तों की रक्षा हेतु पृथ्वी पर अवतार लेते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...