संसार पोखर में नहीं हुई बैरिकेडिंग, संवेदक की मनमानी जारी
लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पचना रोड स्थित संसार पोखर इन दिनों स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। पोखर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के नाम पर संवेदक की भारी मनमानी और लापरवाही सामने आ रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण यहां कभी भी दोबारा कोई बड़ा हादसा हो सकता है। संवेदक द्वारा नियम कानूनों को ताक पर रखकर पोखर को लगभग चार से पांच फीट तक अतिरिक्त गहरा कर दिया गया है। इतनी अधिक गहराई होने के बावजूद पोखर के चारों तरफ सुरक्षा के लिए कोई ब्रैकेटिंग या किसी प्रकार की घेराबंदी नहीं की गई है। खुले पड़े इस गहरे पोखर के कारण आसपास के रिहायशी इलाके के लोगों और राहगीरों पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। यह भी पढ़ें- आयुर्वेदिक अस्पताल की प्रस्तावित भूमि का नागरिक परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.