हाजीपुर, अप्रैल 9 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। संसार के रचना करने के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते है। उक्त बातें श्रीश्री 1008 श्री शुभराम दास जी महाराज उर्फ त्यागी बाबा ने भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय करहरी के समीप बीते 05 अप्रैल से चल रहे नौ दिवसीय श्री महालक्ष्मी नारायण यज्ञ के चौथे दिन भक्तों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा की यज्ञ कई प्रकार के होते जिसमें देव तर्पण और पितृ तर्पण यज्ञ सांसारिक यज्ञ है। यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते है। संसार के रचना करने के लिए यज्ञ बहुत जरुरी है। शुभराम दास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित यज्ञ में अयोध्या के विद्यमान एवं रसिक संत कथा वाचक श्री किशोरी शरण जी महाराज जी द्वारा प्रस्तुत कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भाड़ी भीड़ जुट रही है। बुधवार को रामजन्मोत्सव का कथा सुन ...