आरा, अप्रैल 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जानकी नवमी के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् और सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित श्रीहनुमत्सदन में श्रीराम दरबार का पूजन-अर्चन संपन्न किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए भोजपुर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सीनेटर प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि श्रीराम नवमी की ही तरह जानकी नवमी भी महत्वपूर्ण उत्सव है। मिथिला के महाराजा जनक ने संतान की कामना से यज्ञीय भूमि के अन्वेषण के लिए हल चलाया, जिससे माता सीता प्रकट हुईं। उन्होंने कहा कि श्रीराम चरित्र की ही तरह सीता का चरित्र विशद और अनुकरणीय है। अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात भागवत रामायण वक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि वैकुण्ठ लक्ष्मी ही राजर्षि जनक के हल से भूमिजा जानकी होकर अवतीर्ण हुई। यह भी पढ़...