देवघर, मार्च 17 -- देवघर। देवघर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर रवि कुमार राउत द्वारा सोमवार को नगर निगम का कूड़ा निस्तारण केंद्र (डंपिंग यार्ड) पछियारी कोठी का निरीक्षण कर वहां की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान महापौर द्वारा कूड़ा निस्तारण केंद्र के विभिन्न जगहों सहित वहां मौजूद सामग्रियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि यह बहुत ही शर्मिंदगी की बात है कि संवेदक, एमएसडब्लूएम प्राईवेट लिमिटेड देवघर के कर्मियों और कूड़ा निस्तारण केंद्र सह डंपिंग यार्ड की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी की अनदेखी ने पूरी व्यवस्था को चौपट कर दी है। जिससे यहां कूड़े का अंबार लगा हुआ है, कूड़ा निस्तारण केंद्र की मशीनें बंद पड़ी है। वजन मशीन के पास कैमरा बंद पड़ा हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां जर्जर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.