फतेहपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। संसद में पेश किए गए आम बजट को लेकर दोआबा में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जनपद का बड़ा हिस्सा कृषि पर निर्भर है, वहीं युवा रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर भविष्य की राह तलाश रहा है। जिले में सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतें लंबे समय से चर्चा का विषय रही हैं, ऐसे में बजट से लोगों को ठोस राहत की उम्मीद थी। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास और तकनीक आधारित योजनाओं पर दिए गए जोर से यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में फतेहपुर जैसे जिलों में सड़कों, डिजिटल सेवाओं और कृषि से जुड़ी सुविधाओं में सुधार हो सकता है। किसानों के लिए घोषित योजनाओं को लेकर आशा तो है, लेकिन उनका सीधा लाभ खेत तक कितनी जल्दी पहुंचेगा, इसे लेकर संशय भी बना हुआ है। कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.