लखनऊ, दिसम्बर 16 -- ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिवों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के बाद ही लागू की जाएगी। बीते 15 दिनों से फेशियल रिकॉग्निशन एटेंडेंस सिस्टम के विरोध व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्राम सचिवों ने आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। मंगलवार को राजधानी स्थित पंचायती राज निदेशालय में उप्र ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने पंचायती राज निदेशक अमित सिंह से मुलाकात की और उनसे कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। संघ ने स्मार्ट मोबाइल फोन, सिम व उसके खर्च की व्यवस्था करने के साथ ही ऑनलाइन हाजिरी को लेकर आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को उनके सामने रखा। निदेशक ने आश्वासन दिया कि वह सुविधाएं दिलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.