गुमला, मार्च 24 -- बसिया, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र बसिया में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान मॉडल अत्यंत आकर्षक और शिक्षाप्रद थे, जो उनकी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित कर रहे थे। क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की जोशपूर्ण भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि उनमें भी उत्कृष्ट वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता मौजूद है।विज्ञान प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.