लखनऊ, दिसम्बर 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता संसाधनों के बेहतर ढंग से प्रयोग के लिए कॉलेज-यूनिवर्सिटी कलस्टर बनाए जाएंगे। उच्च शिक्षण संस्थान एक-दूसरे के संसाधनों का प्रयोग कर सकेंगे। प्रयोगशाला, पुस्तकालय व खेल के मैदान इत्यादि संसाधनों का प्रयोग कर सकेंगे। यही नहीं एक-दूसरे के नव प्रयोगों को भी संस्थान आपस में साझा करेंगे। कलस्टर सिस्टम से सभी संस्थानों को लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेज-यूनिवर्सिटी कलस्टर बनाकर संस्थानों को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। तमाम ऐसे संस्थान हैं जहां पर प्रयोगशाला व पुस्तकालय आदि काफी समृद्ध हैं और विश्व स्तरीय मानकों को भी पूरा करते हैं। ऐसे में उनके आसपास के उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को उसके प्रयोग की अनुमति देकर साझा रूप से संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। जिससे कॉलेज के विद्यार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.