बुलंदशहर, मई 15 -- राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की जनपद शाखा ने शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं और जेई के खिलाफ हो रही दंडात्मक कार्यवाही का विरोध किया। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रबंध निदेशक मेरठ को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिना पर्याप्त संसाधनों, सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक मानव संसाधन के विद्युत व्यवस्था का संचालन कराया जा रहा है। इसी कमी के कारण वितरण परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों) के क्षतिग्रस्त होने की दर बढ़ रही है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। संगठन ने मांग की कि ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए और तकनीकी मानकों के अनुरूप संसाधन मुहैया कराए जाएं। यह भी पढ़ें- ऊर्जा निगमों में तत्काल हो जेएमसी का गठन सभी ने व...