कानपुर, अप्रैल 15 -- रसूलाबाद। कानपुर देहात जिले के सर्वाधिक बड़े रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन पर संसाधनों की कमी से कर्मियों को जूझना पड़ रहा है। पुरानी खटारा गाड़ी, जलस्रोत का इंतजाम न होने सहित अन्य परेशानियां सामने आ रही हैं। खेतों पर लगी आग बुझाने के लिए छोटी गाड़ी की सालों से की जा रही मांग पूरी नहीं हो सकी है। कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद कस्बे से तीन किलोमीटर दूर थानापुरवा गांव के निकट फायर ब्रिगेड स्टेशन बना हुआ है। स्टेशन पर तैनात दस फायर कर्मियों के भरोसे चार सौ गांवों की अग्नि सुरक्षा रहती है। मैथा व झींझक ब्लॉक के कई हिस्सों में आग लगने पर टीम को जाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- संसाधनों की कमी से जूझ रहा फायर ब्रिगेड स्टेशन लेकिन संसाधन पूरे न होने से फायर कर्मियों को जूझना पड़ रहा है। एक पुरानी खटारा गाड़ी होने...