पूर्णिया, मई 29 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। जिले के संवेदनशील एवं उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में शामिल अकबरपुर थाना इन दिनों बुनियादी संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। थाना में पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने से पुलिस कार्य प्रभावित हो रहा है। सबसे गंभीर स्थिति जब्त वाहनों के रख-रखाव और गश्ती व्यवस्था को लेकर बनी हुई है। थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त किए गए वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं। वाहन शेड नहीं होने के कारण धूप, बारिश और बदलते मौसम की मार से ये वाहन धीरे-धीरे खराब होते जा रहे हैं। कई वाहन लंबे समय से यूं ही पड़े रहने के कारण कबाड़ में तब्दील होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इनके संरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई तो सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता है。

गश्ती पर असर: अकबरपुर थाना में वर्तमान समय में च...