नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- किसी भी सांसद के लिए विकास का मतलब सिर्फ कागजों पर मंजूर हुई योजनाएं नहीं होता। असली विकास वो है जो जमीन पर दिखे, जब सड़कें बेहतर हों, पीने का साफ पानी मिले, बुनियादी ढांचा मजबूत हो, इलाज की अच्छी सुविधा हो और आम लोगों के लिए आगे बढ़ने के मौके बनें। पिछले एक साल और दस महीनों में प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एस. पी. सिंह पटेल ने विकास का यही तरीका अपनाने की कोशिश की है संसद में जनता की आवाज उठाने के साथ-साथ जमीन पर भी लोगों से लगातार जुड़े रहना। हाल ही में प्रेस और जनता के सामने उन्होंने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, जनकल्याण की योजनाओं और उठाए गए मुद्दों का पूरा लेखा-जोखा रखा। उनकी रिपोर्ट से यही साफ दिखता है कि वे एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी संसदीय जिम्मेदारियों को आम जनता की रोजमर्रा की जरूरतों से जोड़ने का प...