नई दिल्ली, मार्च 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद सत्र में कामकाज को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है। पूर्व में शनिवार और रविवार को होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया गया है और दोनों दिन संसद में अवकाश रहेगा। साथ ही सत्र अपने निर्धारित समय दो अप्रैल तक चलेगा। अभी यह साफ नहीं है कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक कब आएगा, लेकिन मौजूदा सत्र का सत्रावसान न कर इसे विधानसभा चुनाव के बाद लाने का विकल्प खुला हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्र को लेकर स्थिति साफ करते हुए पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी, जिसमें कई सदस्यों ने यह सुझाव दिया था। रिजिजू ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार 26 मार्च को सदन में (रामनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.