संसद सत्र के कारण गवाही देने अदालत नहीं पहुंच सके असदुद्दीन ओवैसी
हापुड़, जुलाई 28 -- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर 3 फरवरी 2022 को यहां छिजारसी टोल प्लाजा पर जानलेवा हो गया था। इस मामले में यहां की एक अदालत में मुकदमा की सुनवाई चल रही है। उन्हें आज इस मुकदमें में गवाही देने के लिए आना था, लेकिन संसद सत्र चलने के कारण वह नहीं आ सके। उनके आने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने जिला न्यायालय और उसके बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। न्यायालय ने इस मुकदमें में अगली तारीख 13 अगस्त नियत की है। उम्मीद है कि 13 अगस्त को वह गवाही देने के लिए यहां पहुंच सकते हैं। जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र में तीन फरवरी 2022 को यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान प्रचार करने के बाद मेरठ से दिल्ली लौटते एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.