नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में इससे पहले अध्यक्ष के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने चर्चा का जवाब दिया था, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आए हैं। उन्होंने सरकार पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हाथ बांधने का भी आरोप लगाया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेने के दौरान उनके और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के बीच नोकझोंक भी हुई। वेणुगोपाल के आरोपों पर संसदीय मंत्री ने तीखा विरोध दर्ज कराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप उस वक्त शुरू हुआ जब वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार के कहने पर अध्यक्ष ने कांग्रेस की महिला सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.